फोर्टनाईट कलेक्शन| चौमूं, विष्णु कुमावत।भारतीय जनता पार्टी जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिलाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा के दिशा निर्देशानुसार भाजपा चोमू नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने वार्ड नंबर 45 चौमूं निवासी सुनीता सैनी पत्नी श्री विक्रम सैनी को भारतीय जनता पार्टी चौमूं महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त सुनीता सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे और और जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति को पहुंचाने का काम करेंगे।
सुनीता सैनी बनी भाजपा चौमूं महिला मोर्चा अध्यक्ष